Delhi To Become Solar Capital Target To Install 23 Lakh Panels Rs 2700 Crore Investment
‘सोलर कैपिटल’ बनेगी राजधानी, 2.3 लाख पैनल लगाने का लक्ष्य
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
सोलर पॉलिसी के तहत अगले कुछ महीनों में दिल्ली सरकार ने 2.30 लाख सोलर पैनल लगाने का टारगेट रखा है। अगले 6 महीनों में इस पॉलिसी के तहत सरकार 2600-2700 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह कहना है दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद का। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के बड़े पैमाने पर विस्तार से न केवल स्वच्छ व हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को गति भी मिलेगी। ऊर्जा मंत्री ने सोलर वेंडर्स और उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार सौर ऊर्जा को अपनाने की प्रक्रिया में आने वाली पारंपरिक बाधाओं को भी दूर करेगी। व्यवसायों के लिए प्रक्रिया को और अधिक सरल व सुगम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम पूरी राशि का भुगतान करेंगे। सरकार इसकी जिम्मेदारी ले रही है। कैबिनेट मंत्री के अनुसार योजना के पारदर्शी और प्रभावी एग्जिक्यूशन के लिए दिल्ली सरकार के ऊर्जा विभाग ने एक समर्पित पंजीकरण पोर्टल भी शुरू किया है।