हॉकी टीम का ट्रायल 9-10 को

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow division sub junior boys hockey team trial on october 9 10 girls team trial on october 1 2
n NBT न्यूज, लखनऊ: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए लखनऊ मंडल टीम का चयन 9 और 10 अक्टूबर को होगा। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम स्थित पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में ट्रायल होगा। दोनों ट्रायल दोपहर तीन बजे से होंगे। खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाणपत्र और आधार कार्ड लाना होगा। प्रदेश प्रतियोगिता 12 से 17 अक्टूबर तक इटावा में होगी।

बालिका हॉकी टीम के ट्रायल 1-2 अक्टूबर को: प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए लखनऊ मंडल टीम का चयन ट्रायल 1 और 2 अक्टूबर को होगा। विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में 1 अक्टूबर को जिला और 2 अक्टूबर को मंडल स्तर का ट्रायल होगा।