मेट्रो स्टेशनों पर नहीं पार्किंग का इंतज़ाम, लोगों को होगी परेशानी

नवभारतटाइम्स.कॉम
no parking at gurgaon metro stations passengers to face major inconvenience
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव: ओल्ड गुड़गांव मेट्रो के प्रस्तावित स्टेशनों तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए पार्किंग की सुविधा न होने से आने वाले समय में परेशानी बढ़ सकती है। खासकर बाइक और कार से आने वाले यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने के लिए सिटी बस, ऑटो या ई-रिक्शा का सहारा लेना पड़ेगा।

गुड़गांव मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) की ओर से मेट्रो स्टेशनों का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। सेक्टर-45, यूनिटेक साइबर पार्क और सेक्टर-72 के स्टेशन में सिटी बस, ऑटो, ई-रिक्शा, कार और टैक्सी के लिए पिक एंड ड्रॉप की जगह रखी गई है, लेकिन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। हालांकि प्रमुख इंटरचेंज और मल्टी मॉडल स्टेशनों जैसे मिलेनियम सिटी सेंटर, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, सेक्टर-10 ओर साइबर सिटी पर पार्किंग, फीडर बस बे और ऑटो-ई-रिक्शा के लिए पिक एंड ड्रॉप जोन का प्रावधान किया गया है।