Rajiv Gandhi Scholarship Update Data Of Class 6 8 Students By 28th
28 तक अपडेट करें छात्रों का डेटा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज़, हथीन : मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सत्र 2026-27 के लिए राजीव गांधी स्कॉलरशिप स्कीम के तहत पात्र छात्रों को लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। राज्य के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के मेधावी छात्रों का डेटा पोर्टल पर 28 तक अनिवार्य रूप से अपडेट कराएं।