Tennis Tournament Upsets Sunil And Mayand Shine Top Seed Jatin Out
सुनील और मयंद चमके, टॉप सीड जतिन चित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ : डॉ. केएल गर्ग आल इंडिया पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय जतिन नैन और सातवीं वरीय आदित्य कुमार उलटफेर का शिकार हो गए। लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लॉन टेनिस फैसिलिटी में खेले गए क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीय सुनील कुमार ने जतिन नैन को 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। वहीं, एक अन्य उलटफेर में पश्चिम बंगाल के मयंद तिवारी ने सातवीं वरीय आदित्य कुमार को 3-6, 6-2, 6-0 से शिकस्त दी। एकल के अन्य मैचों में दिल्ली के रिकी चौधरी व दूसरी वरीय कर्नाटक के सूरज भी अंतिम चार में पहुंच गए हैं।
युगल में कनिष्क-रिकी का धमाका: युगल क्वार्टर फाइनल में गुजरात के कनिष्क और दिल्ली के रिकी की जोड़ी ने बड़ा उलटफेर करते हुए तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश के ऋषि और हरियाणा के शिवा की जोड़ी को 6-2, 6-4 से हरा दिया।अन्य मुकाबलों में आदित्य मोर-उदित गोगोई की जोड़ी ने एमोन-ओमेश को 6-1, 6-4 से और सागर-फरदीन की जोड़ी ने अखिल-देवहर्षित को 6-4, 7-5 से हराया।