ट्यूलिप चौक पर भरा सीवर का पानी, निवासी परेशान

नवभारतटाइम्स.कॉम
sewage water filled at tulip chowk sector 69 residents troubled demanding permanent solution
nNBT न्यूज, सेक्टर-69

शहर के सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप चौक पर सीवर का बदबूदार पानी भरा होने से आसपास की सोसायटियों में रहने वाले हजारों लोग परेशानी झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौक के आसपास लंबे समय से पानी भरा होने के कारण दुर्गंध, कीचड़ और जलभराव की स्थिति बनी रहती है। इससे ट्यूलिप क्षेत्र की करीब आठ सोसायटियों में रहने वाले लोगों को रोजाना आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
निवासियों का कहना है कि आसपास की सोसायटियों से सीवर का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क की तरफ आता है, जिसके कारण यह समस्या और गंभीर हो जाती है। गंदे पानी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग और ट्यूलिप प्रबंधन से सीवर ओवरफ्लो के कारणों की जांच कर स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बार-बार पानी निकालने के बजाय समस्या की जड़ का समाधान किया जाना चाहिए।