Gmda Increases Monitoring Speeds Up Sewer drainage Work
सीवर और ड्रेनेज के काम में आएगी तेज़ी, होगी निगरानी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, सेक्टर-44: शहर के सेक्टर-58 से 115 तक सीवरेज और स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने के लिए जीएमडीए ने काम में तेजी लाने के साथ-साथ जमीनी स्तर पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों के साथ सीवरेज और ड्रेनेज कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्य शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आरओडब्ल्यू (राइट ऑफ वे) क्लीयर हों। विकास कार्यों में किसी तरह की बाधा जैसे बिजली के तार, पेयजल लाइन या अन्य यूटिलिटीज बाधा बनते दिखाई देते हों तो काम शुरू होने से पहले ही उसकी पहचान कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाए। सीईओ ने निर्देश दिए कि किसी भी कार्य का टेंडर जारी करने से पहले जेई और एसडीओ स्तर के अधिकारी फुट सर्वे कर आरओडब्ल्यू की स्थिति जांचें। उन्होंने कहा कि सीवरेज और ड्रेनेज नेटवर्क के बीच जहां भी मिसिंग लिंक हैं, उन्हें चिन्हित कर प्राथमिकता से पूरा किया जाए।