एलसीए क्लब फाइनल में

नवभारतटाइम्स.कॉम
lca club in final team victorious with kamlesh kumars stormy innings
n NBT न्यूज, लखनऊ : प्लेयर ऑफ द मैच कमलेश कुमार की नाबाद 79 रनों की पारी के दम पर एलसीए क्लब फाइनल में पहुंच गया है। सेवन-ए-साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में एलसीए क्लब ने एलसीए हॉस्टल को 4 विकेट से हराया।

टॉस जीतकर एलसीए क्लब ने पहले गेंदबाजी चुनी। एलसीए हॉस्टल की तरफ से भानु प्रताप ने 31 रन बनाए। मो. अलमीन ने 14 और रेहान सिंह ने 13 रन जोड़े। एलसीए क्लब के कप्तान मो. हैदर ने 2 विकेट लिए। दिव्यांश और तेजस्वी को 1-1 विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलसीए क्लब की शुरुआत खराब रही। इसके बाद कमलेश कुमार ने अकेले दम पर मैच पलट दिया। उन्होंने ताबड़तोड़ नाबाद 79 रन बनाए।