Protest Against Garbage Dumping Intensifies In Sector 23a Local Residents Express Outrage
सेक्टर-23ए में कचरा फेंकने का विरोध तेज़
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, गुड़गांव
सेक्टर-23ए के पास HSVP के करीब 6.5 एकड़ के खाली प्लॉट में कचरा फेंके जाने को लेकर स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह कड़ा विरोध जताया। सेक्टर-23ए के साथ कार्टरपुरी गांव और ओम विहार के निवासी भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके के पास खुले में कचरा डाले जाने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कूड़ा जमा होने से आसपास बदबू फैल रही है। जिससे घरों में रहना और बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने आशंका जताई है कि कचरे के कारण मक्खी-मच्छर और चूहे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा आवारा पशु और पक्षियों के आने से भी गंदगी फैल रही है। सेक्टर-23ए आरडब्ल्यूए प्रधान रोहित यादव ने बताया कि इस मामले में HSVP के उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी गई है। जिसमें कचरा डंपिंग रोकने, प्लॉट से कचरा हटाने और क्षतिग्रस्त चारदीवारी को ठीक कराने की मांग की गई है। शिकायत में बताया कि 11 सितंबर से वॉर्ड-3 और 4 का कचरा इस प्लॉट में डाला जा रहा है।