200 सरकारी स्कूलों में लगेंगे वॉटर ATM, मिलेगा साफ पानी

नवभारतटाइम्स.कॉम
200 government schools to get water atms children to get clean and cold water
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के 200 सरकारी स्कूलों में वॉटर एटीएम लगाए जाएंगे। नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने शुक्रवार को इंद्रपुरी स्थित सीएम श्री स्कूल से इस पहल की शुरुआत की। पहले चरण में 100 सरकारी स्कूलों में वॉटर एटीएम लगाए जा रहे हैं, जबकि बाकी 100 स्कूलों को अक्टूबर के अंत तक इस सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
इन वाटर एटीएम के जरिए स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्वच्छ, शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। प्रत्येक मशीन की क्षमता प्रति घंटे 250 लीटर पानी को शुद्ध और ठंडा करने की है। इनका रखरखाव भी किया जाएगा। वॉटर एटीएम के संचालन और रखरखाव के लिए तीन साल तक के लिए व्यवस्था भी की गई है।

बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना उनके स्वास्थ्य, सम्मान और बेहतर भविष्य से जुड़ा विषय है। कोशिश है कि नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का कोई भी सरकारी स्कूल स्वच्छ पेयजल की सुविधा से वंचित न रहे।