Haryana Board Enrollment Of 9th To 12th Class Students Starts Today Know Last Date And Fees
स्कूलों में 9वीं से 12वीं के छात्राें के एनरोलमेंट आज से
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूलों में 9वीं से 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एनरोलमेंट और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले के राजकीय और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल शुक्रवार से बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर है। हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए एनरोलमेंट शुल्क 150 और दूसरे राज्यों से आए स्टूडेंट्स के लिए 200 रुपये प्रति विद्यार्थी निर्धारित है। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों के विवरण में ऑनलाइन सुधार 13 से 18 नवंबर तक किया जा सकेगा। बोर्ड ने स्कूलों को विद्यार्थियों का आधार नंबर, पिता का आधार नंबर और APAR ID दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।