Gurugram Metro Phase 1 Expansion Plan To Be Ready In 2 Weeks Focus On Parking And Connectivity
मेट्रो फेज़-1 के स्टेशनों का विस्तार प्लान 2 हफ्ते में तैयार करने के निर्देश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहर में मेट्रो विस्तार की प्लानिंग अब सिर्फ ट्रैक और स्टेशन तक सीमित नहीं रहेगी। मेट्रो स्टेशनों के साथ पार्किंग, पिक एंड ड्रॉप और आसपास की सड़कों से कनेक्टिविटी की भी इंटीग्रेटेड प्लानिंग होगी, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने और लोगों को मेट्रो तक आसानी से पहुंच मिल सके।GMDA के CEO पीसी मीणा ने अधिकारियों को इसके निर्देश देते हुए GMRL और अन्य विभागों से ट्रैफिक प्लान मांगा है। GMRL को फेज-वन के सभी स्टेशनों का विस्तार प्लान दो सप्ताह में तैयार करने के निर्देश दिए। स्टेशन डिजाइन में पार्किंग और पिक एंड ड्रॉप की व्यवस्था सहित सड़कों से कनेक्टिविटी को भी शामिल करने को कहा। भविष्य की जरूरत देखते हुए महत्वपूर्ण स्थानों पर ROW सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।
28.5 किमी का होगा नेटवर्क
मेट्रो नेटवर्क करीब 28.5 किमी लंबा होगा। इसमें मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मुख्य कॉरिडोर और बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर 1.85 किमी का स्पर शामिल है।