कैंसर के इलाज़, पहचान और रिसर्च पर मंथन

नवभारतटाइम्स.कॉम
cancer treatment detection and research discussed new technologies debated at max oncology updates 2026
nNBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: कैंसर के इलाज में तेजी से हो रहे बदलावों और नई तकनीकों पर चर्चा के लिए मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज में शुक्रवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस ‘ मैक्स ऑनको अपडेट्स 2026 ’ शुरू हुआ। सम्मेलन में कैंसर की जल्दी पहचान से लेकर मरीज की जरूरत के अनुसार इलाज और रिसर्च पर मंथन किया गया।

मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मीनू वालिया ने कहा कि कैंसर के सटीक इलाज, जीन और मॉलिक्यूलर जांच, इम्यूनोथेरेपी और टार्गेटेड थेरेपी से मरीजों के इलाज के विकल्प बढ़े हैं। हालांकि, जल्दी पहचान, बचाव, सहायक देखभाल और इलाज के बाद मरीज की निगरानी पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है। सेमिनार में देशभर से जुड़े एक्सपर्ट्स।