Nsuis Record Win Claimed In Dusu Elections Congress Targets Bjp abvp
DUSU चुनाव में NSUI दर्ज करेगी बड़ी जीत: कांग्रेस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव बोले- छात्रों ने BJP-ABVP की कोशिशों को नकारा
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शुक्रवार को दावा किया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में एनएसयूआई पैनल रिकॉर्ड जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए बीजेपी और एबीवीपी की ओर से सत्ता, धन और बाहुबल के इस्तेमाल के बावजूद GenZ ने एनएसयूआई उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया है।यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार ने एनएसयूआई पैनल के पक्ष में बने रुझान को खत्म करने के लिए डूसू चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की। यादव ने बताया कि डूसू चुनाव के दौरान छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश कांग्रेस के कानूनी और मानवाधिकार विभाग ने भी व्यवस्था की थी। एडवोकेट सुनील कुमार की अध्यक्षता में विभाग ने सुबह 8 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में केंद्रीय कंट्रोल रूम संचालित किया।