Bulldozer Runs On Illegal Colony In Dharuheda Construction On 5 Acres Demolished
अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, रेवाड़ी: जिला नगर योजनाकार की ओर से शुक्रवार को धारूहेड़ा क्षेत्र में बने हुए अवैध निर्माणों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान गांव अलावलपुर में बिना अनुमति के लगभग 5 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनी में 25 डीपीसी, 4 परिकास्ट चारदीवारी व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। वहीं धारूहेडा में बिना अनुमति के लगभग डेढ़ एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी में भी कार्रवाई की गई।