8 year old Absconding Robbery Accused Sekul Arrested Incident Occurred Under Pretext Of Getting Fortuner
लूट के मामले में 8 साल से फरार आरोपी अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, नूंह : थाना रोजकामेव एरिया में 2018 में हुई लूट की वारदात में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहचान डीग के सेकुल के तौर पर हुई। आरोपी को प्रॉडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामला 5 जनवरी 2018 को दर्ज हुआ था। पीड़ित को सस्ते दाम में फॉर्च्युनर दिलाने का झांसा दे बुलाआ और लूट लिया गया था। जांच में मुस्तकीम, शमशेर, राशिद, तैय्यब, मकसूद और सेकुल सहित कई आरोपियों के नाम सामने आए। पुलिस ने पहले मुस्तकीम और शमशेर को गिरफ्तार कर लूट की रकम का कुछ हिस्सा बरामद किया था। जांच में सामने आया कि लूटा गया मोबाइल सेकुल ने बेचा और बाद में वापस भी लिया था।