Car Carrying Copper Scrap Worth 79 Lakhs Stolen Sensation In Manesar
गाड़ी में था 79 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप, चोरी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, मानेसर : पचगांव चौक पर शीतला फैमिली ढाबा के पास से चोर लाखों के स्क्रैप से लदी गाड़ी चुराकर फरार हो गए। गाड़ी में करीब 79.25 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप लदा हुआ था। मानेसर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रीति लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन लुधियाना के मालिक दिनेश कुमार निवासी फतेहाबाद ने बताया कि उनकी गाड़ी 15 सितंबर को सीरसपुर दिल्ली से भिवाड़ी के लिए लोड हुई थी। गाड़ी में 79 लाख 25 हजार 470 रुपये का कॉपर स्क्रैप था। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे प्रतापगढ़ निवासी चालक बैजनाथ सरोज पचगांव चौक के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर ढाबे में चाय पीने चला गया। जब लौटा तो गाड़ी गायब थी। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम ने मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।