Pollution Threat From Wte Plant Questions Raised On Waste to energy Project In Gurgaon
WTE प्लांट से प्रदूषण बढ़ने की आशंका
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, गुड़गांव
कचरे के पहाड़ से परेशान गुड़गांव अब कचरे से बिजली बनाने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित वेस्ट-टू-एनर्जी (WTE) प्लांट में रोजाना करीब 2 हजार टन कचरे की प्रोसेसिंग की योजना है। हालांकि, योजना शुरू होने से पहले ही इसके पर्यावरणीय असर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दिल्ली के चार WTE प्लांटों का पॉल्यूशन इंडेक्स 100/100 होने का दावा आने के बाद इस तकनीक को लेकर चिंता बढ़ी है। पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि पूरे कचरे को जलाने के बजाय पहले स्रोत पर सेग्रीगेशन जरूरी है।