Over 7000 Street Lights To Be Installed In Every Ward During Festive Season Claims Municipal Corporation
दावा : फेस्टिव सीजन में हर वॉर्ड में लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
फेस्टिव सीजन को देखते हुए नगर निगम इसी महीने नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू करेगा। जोनवाइज टेंडर ओपन कर दिए गए हैं। सभी वाॅर्डों में सात हजार से अधिक लाइटें लगाने का लक्ष्य है। इसके लिए करीब पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। दो महीने में काम पूरा करने का दावा है। इसके अलावा बस स्टैंड से कापसहेड़ा दिल्ली रोड पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पूरा हो गया है। अगले सप्ताह से इस रोड पर लाइटें ऑन हो जाएंगी। नगर निगम ने एक महीने पहले शहर के सभी वॉर्डों के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्लान बनाया था। एक जोन में नौ वॉर्ड शामिल किए गए। सभी 36 वॉर्डों में करीब सात हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नगर निगम की इलेक्ट्रिक विंग के एसई सचिन यादव ने बताया कि निगम के सभी वॉर्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम इसी महीने शुरू होगा।