सेक्टर-31 पॉलीक्लिनिक में भी हेल्थ ATM की सुविधा शुरू

नवभारतटाइम्स.कॉम
health atm in sector 31 polyclinic investigations will now be faster waiting will end
n NBT न्यूज, सेक्टर-31

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए हेल्थ एटीएम की सुविधा बढ़ाई जा रही है। सेक्टर-10 सिविल हॉस्पिटल के बाद अब सेक्टर-31 के पॉलीक्लिनिक में भी मशीन से जांच शुरू कर दी गई है। यह मशीन फाउंडेशन की ओर से डोनेट की गई है। इसमें करीब 70 तरह की जांच की सुविधा है। एक-दो सामान्य टेस्ट करीब दो मिनट में किए जा सकते हैं, जबकि मशीन से फुल बॉडी चेकअप की रिपोर्ट करीब आधे घंटे में तैयार हो जाती है। मशीन में ब्लड सैंपल के अलावा ब्लड प्रेशर समेत कई बेसिक हेल्थ पैरामीटर की जांच की जा सकती है। मरीजों को हर छोटी जांच के लिए प्रक्रिया से गुजरने और रिपोर्ट के लिए ज्यादा इंतजार की जरूरत नहीं है।