49 High mast Led Lights To Be Installed In 47 Parks Of Grano Rs 2 Crore To Be Spent
ग्रेनो के पार्कों में लगेंगी 49 एलईडी लाइट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, ग्रेनो : ओमीक्रॉन-2, 3, म्यू-1, थीटा तथा सिग्मा-2, 3 और 4 समेत सात आवासीय सेक्टरों के 47 पार्कों में जल्द ही 49 एलईडी हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इन लाइटों पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पार्कों में कम रोशनी की शिकायतों को देखते हुए सीईओ के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।