उल्लास परीक्षा के लिए नियुक्त हुए आठ पर्यवेक्षक

नवभारतटाइम्स.कॉम
appointment of eight supervisors for ullash examination exam to be held on september 20 in palwal
n NBT न्यूज़, हथीन : पलवल में 20 सितम्बर को होने वाली उल्लास परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने आठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। सम्बन्धित पर्यवेक्षक के रूप में सम्बन्धित स्थानों पर नजर रखेंगे। परीक्षा संचालन में सहयोग करेंगें। हथीन के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीन स्थित परीक्षा केंद्र पर रूपेंद्र गुप्ता, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय हथीन स्थित परीक्षा केंद्र पर रविन्द्र दीक्षित ,बंचारी स्थित परीक्षा केंद्र पर राजकुमार,भूलवाना स्थित परीक्षा केंद्र पर शेर सिंह,बड़ौली स्थित परीक्षा केंद्र पर बालेश्वर पाल, खाम्बी परीक्षा केंद्र पर अनुज खूंटेला,टीकरी ब्राह्मण परीक्षा केंद्र पर बीरेश एवं पलवल कैम्प स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रभात शोभा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।