कराटे: अर्जुन को गोल्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम
कराटे: अर्जुन को गोल्ड
nNBT न्यूज, लखनऊ : सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर प्रथम कैंपस के कक्षा-6 के छात्र अर्जुन बत्रा ने ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया है। अर्जुन ने यह उपलब्धि सब-जूनियर U-30 इंडिविजुअल कुमिते स्पर्धा में हासिल की। सीएमएस पीआरओ ऋषि खन्ना ने बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मार्डन शोतोकॉन कराटे फेडरेशन और वर्ल्ड मार्डन शोतोकॉन कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश की देखरेख में किया गया। इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच अर्जुन ने अपनी खेल प्रतिभा, कौशल और दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।