UPI पर चार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, वापस लेने की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
congress protests against upi charges demands government to withdraw
nNBT न्यूज, नोएडा

यूपीआई भुगतान व्यवस्था में मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू किए जाने के विरोध में नोएडा महानगर कांग्रेस ने शुक्रवार को सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन भी सौंपा। मुकेश यादव ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर एमडीआर से छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने डिजिटल भुगतान व्यवस्था को व्यापारियों और आम लोगों के लिए सुलभ बनाए रखने की मांग की। महंगाई के दौर में व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क का भार उचित नहीं है। एआईसीसी सदस्य और प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर ने कहा कि केंद्र सरकार को एमडीआर व्यवस्था वापस लेनी चाहिए। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर कांग्रेस की ओर से बड़े स्तर पर आंदोलन करने की बात कही। प्रदर्शन में शहाबुद्दीन, फिरे सिंह नागर, लियाकत चौधरी, ललित अवाना, यतेन्द्र शर्मा, संजय तनिजा, राहुल पांडे, डॉ सीमा, रामकुमार शर्मा, वसील, सुशील कुमार नवानी और सुरेंद्र रावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।