District Hospital No Tests Without Doctors Stamp New Guideline On Ultrasound Ct Scan And Pathology
जिला अस्पताल में डॉक्टर की मुहर के बिना नहीं होगी जांच
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में अब डॉक्टर के नाम और पदनाम की मुहर के बिना मरीजों की अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन और पैथॉलजी जांच नहीं हो सकेगी। अस्पताल प्रबंधन ने जूनियर और इंटर्न स्टाफ को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, वरिष्ठ डॉक्टरों की ओपीडी में जूनियर और इंटर्न स्टाफ कई बार मरीज की बीमारी के आधार पर जांच लिख देते हैं। कुछ मरीज भी सभी जांच कराने के लिए दबाव बनाते हैं। इस कारण पैथॉलजी व रेडियॉलजी विभाग पर अनावश्यक जांच का दबाव बढ़ रहा है।