बीके अस्पताल में पहली बार हुई डीएनबी परीक्षा

नवभारतटाइम्स.कॉम
dnb exam organized for the first time at bk hospital 16 doctors participated
nNBT न्यूज, फरीदाबाद

बीके में शुक्रवार को पहली बार डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (डीएनबी) की परीक्षा आयोजित की गई। दो दिवसीय परीक्षा में देश के अलग-अलग राज्यों से 16 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में शामिल होने के लिए राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से डॉक्टर फरीदाबाद पहुंचे। परीक्षा शिशु एवं प्रसूति विशेषज्ञता से संबंधित थी। इसमें अभ्यर्थियों के चिकित्सकीय ज्ञान, विशेषज्ञता और संबंधित क्षेत्र में उनकी दक्षता का आकलन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई और परीक्षा कराई गई।