Faridabad Bar Associations New Members Took Oath Received 2 Lakh For Library
बार असोसिएशन के नए मेंबर्स ने ली शपथ
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : जिला बार असोसिएशन के बार रूम में शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रधान विवेक रावत , सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भीष्म मुदगिल, महासचिव संजीव अत्री सहित अन्य पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
प्रधान विवेक रावत ने कहा कि वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास करेंगे। बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के सदस्य प्रदीप परमार ने अधिवक्ताओं की लाइब्रेरी के लिए बार काउंसिल फंड से दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि राशि से कानून से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकें खरीदी जाएंगी। समारोह में जोगिन्दर चौहान, सतेंद्र भड़ाना, प्रदीप शांडिल्य, नकुल छपराना, के.पी. तेवतिया, ओ.पी. यादव, सतवीर शर्मा, कुमार बालू सिंह, डॉ. शरद गौतम, ओमवीर धनखड़, समुद्र रावत, संजय गौर, देवेंद्र त्यागी, मनोज पंडित, महेश नागर, भारत पुजारी, महेंद्र कौशिक, कमल भाटी, डी.एस. रावत, महेंद्र चौधरी, सतपाल नागर, विजय यादव, मनमीत कौर, उमा चौहान आदि मौजूद रहे।