Faridabad Police Destroyed 5 Crore Worth Of Narcotics Disposed Of Over 553 Kg Of Seized Material
5 करोड़ की कीमत के नशीले पदार्थ किए नष्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : नशे के खिलाफ अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस ने जब्त किए गए करीब 5 करोड़ रुपये कीमत के 553 किलो से अधिक मादक पदार्थों को नष्ट किया। यह कार्रवाई शुक्रवार को गांव जसाना स्थित गोल्डन ईगल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी में ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में की गई। नष्ट किए गए पदार्थों में गांजा , डोडा पोस्त, चरस, हेरोइन, अफीम के अलावा नशीली दवाएं और अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, कुल 425 मामलों में जब्त माल का नियमानुसार निस्तारण किया गया। इनमें फरीदाबाद पुलिस के 419 और जीआरपी के 6 मामले शामिल हैं। कुल 475.311 किलो गांजा, 68.442 किलो डोडा पोस्त, 5.418 किलो चरस, 772.45 ग्राम हेरोइन आदि बरामद किया गया था।