ज़िम्मेदार नागरिक बनाने पर ज़ोर

नवभारतटाइम्स.कॉम
founders day at lucknow public school emphasis on creating responsible citizens along with education aid for cancer affected children
nNBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ पब्लिक स्कूल्स ऐंड कॉलेजेस (बी-ब्लॉक, राजाजीपुरम) में फाउंडर्स डे समारोह धूमधाम से मनाया गया। संस्थापक-चेयरमैन डॉ. एसपी सिंह ने शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर 'ईश्वर चाइल्ड वेलफेयर फाउंडेशन' को कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए 1 लाख रुपये का चेक व दवाएं, आदर्श कुष्ठ आश्रम, लीलावती वृद्धाश्रम और ध्यान फाउंडेशन को सहायता सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में एलुमनाई टॉक और 'चेंजिंग फेस ऑफ एजुकेशन' पर पैनल डिस्कशन हुआ।