गणेश विसर्जन के लिए यमुना नदी पर जुटे लोग

नवभारतटाइम्स.कॉम
ganesh visarjan crowd of devotees gathers at yamuna river traffic jam in kalindi kunj
nNBT न्यूज, नोएडा

गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा के बाद शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के लिए कालिंदी कुंज यमुना तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली, छोटे-बड़े वाहनों और पैदल मूर्तियां लेकर विसर्जन स्थल पहुंचे। सुबह से ही कालिंदी कुंज की ओर श्रद्धालुओं का आवागमन बढ़ता गया। गणेश और भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमाओं को ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच विसर्जन के लिए ले जाया गया। कई स्थानों से श्रद्धालु समूह के रूप में पहुंचे। विसर्जन से पहले लोगों ने पूजा-अर्चना कर भगवान से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। यमुना तट पर महिलाओं, बच्चों और युवाओं की भी बड़ी संख्या दिखाई दी।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कालिंदी कुंज क्षेत्र में यातायात का दबाव भी बढ़ गया। वाहनों की लंबी कतारें लगीं और कई जगह यातायात धीमा रहा।