जापान में ब्याज़ दरें 31 साल के हाई पर

नवभारतटाइम्स.कॉम
interest rates in japan reach 31 year high bank of japan focuses on curbing inflation
पीटीआई, टोक्यो: बैंक ऑफ जापान (BOJ) ने शुक्रवार को अपनी प्रमुख नीतिगत ब्याज दरों को बढ़ाकर 1.25% कर दिया है, जो पिछले 31 सालों का सबसे उच्चतम स्तर है। बैंक के गवर्नर ने संकेत दिया कि केंद्रीय बैंक अब एक नए चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसका मुख्य ध्यान महंगाई को उसके लक्ष्य से ऊपर जाने से रोकने पर है। इससे भविष्य में दरों में और बढ़ोतरी के रास्ते खुल गए हैं।