ऐप से मानसिक स्वास्थ्य परखेगा LU

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow university launches new app for mental health check
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) अपने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक नई डिजिटल व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। विवि ने मानसिक शक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर एक ऐप तैयार किया है। शुक्रवार को इसका पोस्टर जारी किया गया। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत विद्यार्थी ऑनलाइन स्क्रीनिंग में 166 सवालों वाली प्रश्नावली के जवाब देकर अपने तनाव का स्तर जान सकेंगे। जरूरत पड़ने पर काउंसलिंग, चिकित्सीय सहायता मुहैया कराई जाएगी। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने बताया कि इस पहल का मुख्य मकसद तनाव व भावनात्मक चुनौतियों की समय रहते पहचान करना है।