25 पर "25-25 हज़ार का दांव

नवभारतटाइम्स.कॉम
lucknow womens premier league 25 players bid for 25 25 thousand intense competition seen in auction
nNBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ विमिंस प्रीमियर लीग (LWPL) के लिए शुक्रवार को खिलाड़ियों के ऑक्शन हुए। ऑक्शन में करीब दो दर्जन रेटिंग खिलाड़ियों पर 25-25 हजार रुपये की बोली लगी। इनका पहले बेस प्राइस 10 हजार रुपये रखा गया था और अधिकतम बोली की सीमा 25 हजार रुपये तय थी। इनमें 25 खिलाड़ियों पर 25-25 हजार रुपये का दांव लगा, जबकि नवाबी क्वीन्स ने अरोमा त्यागी को 24.50 हजार रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।

लॉटरी के जरिए भी हुए फैसले : सभी रेटिंग खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अधिकतम 25 हजार रुपये की बोली लगने पर फैसला लॉटरी के जरिए किया गया। फ्रेंचाइजी का पर्स पहले दो लाख रुपये था, जिसे चेयरमैन ने बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये कर दिया। इस मौके पर पत्रकार वंदना मिश्रा की महिला क्रिकेट पर लिखी गई पुस्तक का विमोचन भी हुआ। इस दौरान लीग कमिश्नर एसपी मिश्रा और डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
न्यूनतम बेस प्राइस वाली खिलाड़ियों पर नहीं लगी बोली : लीग में न्यूनतम बेस प्राइस वाली खिलाड़ियों की सूची को सीएएल द्वारा फिर ताक पर रख दिया गया। ऑक्शन के दौरान ऐसे खिलाड़ियों पर दांव ही नहीं लगे। इन पर ऑक्शन न कराकर सीएएल ने फ्रेंचाइजी को मनपसंद खिलाड़ियों को चुनने का अधिकार सीधे दे दिया।