Moody's को भारत पर भरोसा

नवभारतटाइम्स.कॉम
moodys big announcement indias gdp growth crosses 7 fastest in g20
पीटीआई, नई दिल्ली: ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाकर 7% कर दिया है। यह सभी G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज विकास दर है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत की आर्थिक मजबूती को देखते हुए यह अनुमान बढ़ाया गया है। हालांकि एजेंसी ने कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अल-नीनो से महंगाई को लेकर आगाह किया है।

मूडीज ने कहा, ‘पश्चिम एशिया के संघर्ष से लगे वैश्विक झटके के बावजूद अर्थव्यवस्था में जो मजबूती दिखी है, उसी की वजह से हमने वित्त वर्ष 2026-27 (मार्च 2027 को समाप्त होने वाला वर्ष) के लिए वास्तविक (रियल) जीडीपी विकास दर का अनुमान 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है।’
FY27 के लिए मूडीज का 7 प्रतिशत का अनुमान RBI के 6.7 प्रतिशत, S&P ग्लोबल रेटिंग्स के 6.6 प्रतिशत और Fitch रेटिंग्स के 6.4 प्रतिशत के अनुमान से बेहतर है। इससे पिछले वित्त वर्ष (2025-26) में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।