Net Direct Tax Collection Increased By 13 Collection Of Rs 1212 Lakh Crore By September 17
नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा
नवभारत टाइम्स•
(फोटो- नवभारत टाइम्स)
NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : CBDT की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष में 17 सितंबर तक केंद्र सरकार का ग्रॉस डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 14.32 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के आंकड़े से 15% ज्यादा रहा। वहीं, टोटल रिफंड 29.19% बढ़कर 2.20 लाख करोड़ रुपये का रहा। इसको अडजस्ट करने पर नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 12.12 लाख करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 13% अधिक है। अडवांस टैक्स का आंकड़ा 16.18% बढ़कर 5.22 लाख करोड़ रुपये रहा। कॉरपोरेट्स की ओर से अडवांस टैक्स पेमेंट 18% बढ़कर 4.16 लाख करोड़ रुपये और नॉन-कॉरपोरेट से 1.06 लाख करोड़ रुपये रहा।