सेक्टर-48 का ओपन जिम बदहाल, मेंटिनेंस की मांग

नवभारतटाइम्स.कॉम
noidas sector 48 open gym in bad condition demand for maintenance intensifies
nNBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-48 के डी ब्लॉक में लगा ओपन जिम लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। जिम में लगे कई उपकरण खराब हो चुके हैं और उनकी हालत ऐसी है कि लोगों के इस्तेमाल करने लायक नहीं बचे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है और उन्होंने इसके मेंटिनेंस की मांग की है। आरडब्ल्यूए ने नोएडा प्राधिकरण से ओपन जिम का जल्द मेंटिनेंस कराने की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश भाटी ने बताया कि सेक्टर के लोगों की सुविधा के लिए ओपन जिम बनाया गया था। अब उचित रखरखाव के अभाव में धीरे-धीरे इसके उपकरण खराब होते चले गए।