NPS वात्सल्य में 4.9 लाख नामांकन

नवभारतटाइम्स.कॉम
nps vatsalya 49 lakh enrollments and 403 crore aum a great scheme for minors
पीटीआई, नई दिल्ली: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ( PFRDA ) ने शुक्रवार को बताया कि NPS वात्सल्य ने पिछले दो वर्षों में 4.9 लाख एनरोलमेंट के साथ असेट अंडर मैनेजमेंट में 403 करोड़ रुपये जुटाए हैं। केंद्र सरकार की ओर से नाबालिगों के लिए यह स्कीम 18 सितंबर 2024 को लॉन्च की गई थी। इसमें न्यूनतम सालाना अंशदान को घटाकर 250 रुपये कर दिया गया है, जबकि अधिकतम योगदान की कोई सीमा नहीं है।