Over 68 Thousand Girls Get Protection From Cervical Cancer Hpv Vaccination Campaign Successful
68 हजार से ज्यादा लड़कियां सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत शहर में 68,765 लड़कियाें को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई है। इसी के साथ ये लड़कियां अब सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित हो गई हैं। वहीं प्रदेश में यह संख्या 26 लाख से भी ज्यादा है। शुक्रवार को अभियान का अंतिम दिन था। लखनऊ में जहां निर्धारित लक्ष्य के तहत 98.8 फीसदी लड़कियों को वैक्सीन लगाई गई तो वहीं प्रदेश का भी लगभग यही आंकड़ा रहा। 32 जिले ऐसे रहे जहां 100 फीसदी से ज्यादा वैक्सीन लगाई गई। स्टेट इम्युनाइजेशन ऑफिसर डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में यह यह अभियान फरवरी में शुरू हुआ था। जो लड़कियां रह गई हैं वह आगे भी एचपीवी वैक्सीन सरकारी केंद्रों पर लगवा सकेंगी।
छूटे बच्चों के लिए डोर टु डोर अभियान : डॉ. अजय गुप्ता ने बताया कि एचपीवी के अलावा रूटीन इम्युनाइजेशन प्रोग्राम में भी तेजी से संख्या बढ़ रही है। यूपी में अब पूर्ण टीकाकरण 81 फीसदी से अधिक हो गया है। ऐसे में उन्हें कवर करने के लिए हम डोर टु डोर टीका लगा रहे हैं। हमारी कोशिश है कि यूपी में सौ फीसदी बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।