प्राइमबुक 3 Max लैपटॉप अगले महीने होगा लॉन्च

नवभारत टाइम्स
primebook 3 max laptop launching on october 1 know what are the special features
NBT रिपोर्ट, नई दिल्लीः प्राइमबुक अपनी तीसरी पीढ़ी का नया लैपटॉप 3 Max 1 अक्टूबर को लॉन्च करेगा। इसमें मीडियाटेक Genio 720 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5 RAM और PrimeOS मिलेगा। नया मॉडल पिछली पीढ़ी के मुकाबले 40% तक ज्यादा परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। इसमें PrimeOffice भी मिलेगा। जिससे डॉक्यूमेंट, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन पर ऑफलाइन भी काम कर सकेंगे। प्राइमबुक के सह-संस्थापक और CEO चित्रांशु महंत ने बताया कि 15.6 इंच डिस्प्ले वाले प्राइमबुक 3 Max में Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3, 5MP वेबकैम, बैकलिट कीबोर्ड, Type-C चार्जिंग और AI फीचर्स दिए गए हैं।