सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में लगाए पौधे

नवभारतटाइम्स.कॉम
seva mera yogdan dozens of plants planted in bhagwanpur for environmental protection
nNBT न्यूज, निगोहां : मोहनलालगंज रेंज के ग्राम भगवानपुर (मजरा अमिलिया खेड़ा) में शुक्रवार को 'सेवा मेरा योगदान' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान कुसुम लता सोनी की अध्यक्षता में हुए इस आयोजन का मुख्य मकसद ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पौधरोपण को बढ़ावा देना था। मुहिम के तहत गांव में विभिन्न प्रजातियों के दर्जनों फलदार व छायादार पौधे रोपे गए। बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डिप्टी रेंजर रईस खान ने कहा कि पेड़ ही जीवन हैं और वनों की रक्षा करना हर नागरिक की साझी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सत्य प्रकाश सोनी, कृष्ण गोपाल सोनी मौजूद रहे।