अजरौंदा चौक पर स्लिप रोड बनाने को तोड़ी ACP ऑफिस की दीवार

नवभारतटाइम्स.कॉम
slip road to be built by breaking acp office wall at ajraunda chowk to relieve traffic jams
n NBT न्यूज, फरीदाबाद

एनआईटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में जाम से राहत दिलाने के लिए विधायक धनेश अदलक्खा शुक्रवार को नगर निगम अधिकारियों के साथ एसीपी ट्रैफिक ऑफिस परिसर पहुंच गए। यहां स्लिप रोड बनाने में अड़चन बन रही चारदीवारी को जेसीबी से तुड़वाया गया। परिसर में बने जर्जर कमरों को भी तोड़ा जाएगा। इनमें रखा नगर निगम का सामान निकाला जा रहा है। बता दें कि स्लिप रोड बनने के बाद वाहन चालक अजरौंदा चौक के जाम से बचकर सीधे नीलम फ्लाईओवर की ओर जा सकेंगे। इससे एनआईटी आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
कमिश्नर को दिखाई कमरों की हालत : अजरौंदा चौक पर अक्सर जाम लगा रहता है। कई बार ऐंम्बुलेंस और वीआईपी वाहन भी इसमें फंस जाते हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए विधायक निगम की तोड़फोड़ ब्रांच के एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा और अन्य कर्मचारियों के साथ एसीपी ट्रैफिक ऑफिस परिसर पहुंचे। विधायक ने मोबाइल पर निगम कमिश्नर यशेंद्र सिंह को जर्जर कमरों की हालत दिखाई और स्थिति से अवगत कराया। कमिश्नर ने कमरों को तोड़ने के निर्देश दिए। इसके बाद विधायक ने तुरंत जेसीबी बुलवाकर चारदीवारी तुड़वा दी। यहां एसीपी ऑफिस के पास सरकारी पेट्रोल पंप और नगर निगम के कमरे बने हुए हैं।