Swimming Competition In Lucknow On September 20 Team Selection For State Championship
तैराकी प्रतियोगिता 20 को
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊ : लखनऊ एमेच्योर एक्वैटिक असोसिएशन द्वारा 20 सितंबर को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में पहली शार्ट कोर्स सीनियर जिला तैराकी चयन स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। इस ट्रायल के माध्यम से अंबेडकरनगर में 10 व 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाली पहली शार्ट कोर्स सीनियर स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए लखनऊ टीम घोषित की जाएगी।
असोसिएशन अध्यक्ष रविन कपूर ने बताया कि स्पर्धा में प्रतिभाग के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं होगा। वर्ष 2013 या उससे पूर्व जन्मे (13 वर्ष या उससे अधिक आयु) खिलाड़ी ही इसमें भाग ले सकेंगे और प्रतिभागियों के पास यूआईडी होना अनिवार्य है। एक तैराक अधिकतम 5 व्यक्तिगत स्पर्धाओं में हिस्सा ले सकता है।