माजरा में ROB निर्माण के लिए जल्द होगा टेंडर

नवभारतटाइम्स.कॉम•
220 crore rob to be built near majra aiims tender to be issued soon
nNBT न्यूज, रेवाड़ी : माजरा AIIMS के साथ लगती सड़कों, रेलवे ओवरब्रिज आदि निर्माण कार्यों को गति देने के लिए गुरुवार को माजरा रेवाड़ी AIIMS के सीईओ व कार्यकारी निदेशक डॉ. डीएन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि AIIMS के लिए NH-11 के साथ ROB निर्माण की योजना सरकार से स्वीकृत हो चुकी है। इसका जल्दी ही टेंडर होगा। ROB लगभग 220 करोड़ रुपए से बनाया जाएगा। डीसी ने लोनिवि के कार्यकारी अभियंता सतेंद्र श्योराण को निर्देश दिए।