लोकधारा के जरिए लोक और पारंपरिक कला को मिलेगा मंच

नवभारतटाइम्स.कॉम•
lokdhara folk and traditional art camp in lucknow from nov 18 22 art to get a new platform
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: लखनऊ में 18 से 22 नवंबर तक राज्य ललित कला अकादमी की ओर से ‘लोकधारा’ लोक और पारंपरिक कला शिविर आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य देश की लोक और पारंपरिक कला को एक जीवंत मंच देना है, जहां प्रसिद्ध कलाकार, युवा विद्यार्थी और कला प्रेमी एक साथ आकर पारंपरिक कलाओं को समझें, उनका अभ्यास करें। शिविर में पद्मश्री सम्मानित कलाकारों, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकारों और पारंपरिक कला के वरिष्ठ कलाकारों के साथ करीब 35 से 40 लोक व पारंपरिक कला साधकों की भागीदारी होगी। लखनऊ और आसपास के संस्थानों के 25 चयनित वरिष्ठ कला विद्यार्थी भी इसमें शामिल होंगे। इसके अलावा कई और जिलों में भी अन्य आयोजन होंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि पांच दिवसीय लोकधारा में 18 नवंबर को उद् घाटन और स्टूडियो की शुरुआत के साथ कलाकारों का परिचय होगा।

इन तारीखों में होंगे कार्यक्रम: 19 नवंबर को वरिष्ठ कलाकारों का लाइव प्रदर्शन और तकनीकी संवाद, 20 नवंबर को मास्टरक्लास, रचनात्मक अभ्यास और मार्गदर्शन, 21 नवंबर को पारंपरिक तकनीकों पर प्रदर्शन, सवाल-जवाब होगा।