Gangster Manpal Dhilla Released On Parole Tied The Knot With Cambodian Girlfriend Under Heavy Security
मिली परोल, गैंगस्टर ने पहरे के बीच लिए फेरे
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n विनीत नरूला, झज्जर
दुलीना जेल मे आजीवन कारावास काट रहे गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला की गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शादी हुई। दुलीना फार्म में हुए विवाह के लिए ढिल्ला को 12 घंटे की परोल मिली थी। कंबोडिया निवासी मेटा चान के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार शादी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।निर्धारित प्रक्रिया के तहत मैनपाल ढिल्ला सुबह करीब 8 बजे जेल से बाहर आया और शाम 8 बजे शादी के बाद जेल लौट गया। शादी के लिए मेटा चान कंबोडिया से अपने चार बच्चों व अन्य परिजनों के साथ पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब 500 से 600 लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया था। बादली निवासी मैनपाल ढिल्ला को 2013 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। ढिल्ला को 17 जुलाई 2018 को छह हफ्ते की परोल मिली थी। इस दौरान ढिल्ला फरार हो गया था। उसके कंबोडिया में रहने की बात सामने आई। इसके बाद CBI और इंटरपोल की मदद से उसे कंबोडिया में पकड़ सितंबर 2025 को भारत लाया गया था।