Woman Jumps From Third Floor And Dies Case Registered Against Husband For Dowry Harassment
महिला ने तीसरी मंज़िल से कूद जान दी, पति पर केस
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, सोहना
दोहला रोड स्थित एमवीएन सोसायटी में गुरुवार को टावर-8 की तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पता चला कि सोसायटी निवासी दीपा पति जतिन उर्फ जितेंद्र व आठ साल के बच्चे के साथ तीसरी मंजिल पर रहती थीं। हालांकि दीपा के पिता ने जतिन पर बेटी से शराब पीकर मारपीट करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दीपा के परिजनों का आरोप है कि प्रताड़ना से दीपा काफी समय से परेशान थी। इसी से परेशान होकर आत्महत्या की। जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।