‘संस्कृत भाषा को अपनाएं’

नवभारतटाइम्स.कॉम•
adopt sanskrit 10 day camp under uttar pradesh sanskrit sansthans grihe grihe sanskritam scheme concludes
nNBT न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित 'गृहे गृहे संस्कृतम्' योजना के तहत 10 दिवसीय आवासीय सरल संस्कृत भाषा शिक्षण शिविर में प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में संस्कृत का सहज प्रयोग करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। गुरुवार को संस्थागीतिका, दीप प्रज्ज्वलन, वैदिक मंगलाचरण और गणेश वंदना के साथ समापन समारोह हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रामायण के पंचवटी-वृत्तांत पर नाट्य प्रस्तुति दी। प्रशासनिक अधिकारी जगदानन्द झा ने दैनिक जीवन में संस्कृत को अपनी प्रिय भाषा के रूप में अपनाने की प्रेरणा दी और प्रमाण पत्र वितरित किए।