शिक्षकों, अभिभावकों की हुई जांच

नवभारतटाइम्स.कॉम•
esic organized health check up camp at bal nikunj school teachers and parents benefited
nNBT रिपोर्ट, लखनऊ: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) की ओर से गुरुवार को बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल, पलटन छावनी (अलीगंज) में एक दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया। कैंप में विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और अभिभावकों के स्वास्थ्य की जांच की गई।ईएसआईसी हॉस्पिटल (मोबाइल-ए, अलीगंज) की प्रभारी डॉ. शालिनी के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर समेत अन्य सामान्य तकलीफों की जांच कर जरूरतमंदों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। जांच अभियान में डॉ. शालिनी के साथ डॉ. सुजूद अफसाल, फार्मासिस्ट राफिया बानो और स्वास्थ्य कर्मी रामदास व नीलम ने सहयोग किया।