Message Of De addiction And Road Safety Khun khun Ji Girls Degree College Students Raised Awareness Through Street Play
नशामुक्ति का दिया संदेश
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ: NSS दिवस पर खुन-खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज , चौक की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गुरुवार को ठाकुरगंज चौराहे पर नुक्कड़ नाटक किया। ‘नमो सेवा गाथा’ विषय पर आयोजित नाटक के जरिए छात्राओं ने नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इसके बाद कॉलेज में ‘विकसित भारत @ 2047’, ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ और ‘नशा मुक्त भारत’ विषयों पर शपथ दिलाई गई।