Mata Padmavatis Godh Bharai Special Event In Lucknows Jain Temples On Dashlakshan Festival
महिलाओं ने की माता पद्मावती की गोद भराई
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, लखनऊः आशियाना स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण पर्व के नौवें दिन गुरुवार को उत्तम आकिंचन्य धर्म की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान जिनेंद्र देव का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन कर अर्घ्य समर्पित किया। महिलाओं ने माता पद्मावती की गोद भराई की। इस अवसर पर उपाध्याय श्री विहसंत सागर ने कहा कि आकिंचन्य धर्म मनुष्य को अहंकार, ममत्व और सांसारिक आसक्ति छोड़कर आत्म-शुद्धि की प्रेरणा देता है। वहीं चौक स्थित चंदाप्रभु मंदिर सहित लखनऊ के विभिन्न जैन मंदिरों में भी पूजा-अर्चना हुई, जिसमें राजेश जैन, संजीव जैन व दीप्ति जैन सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।